देहरा में कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत देहरा में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया है। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गिलौटी गांव में रात को जब नौकी राम और उनका परिवार घर के कमरे में सो रहा था तो अचानक छत से मिट्टी उनके ऊपर गिरने लगी जिससे परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। परिवार को आभास हो गया कि उनके कमरे की छत गिरने वाली है। फौरन पूरा परिवार भागकर घर से बाहर चला गया।

देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने मकान की छत और दीवार ढह गई। परिवार ने पड़ोसियों के घर में रात बिताई। इसके बाद घटना की सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। प्रधान ने घटनास्थल का मौका किया। इसके बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर रखा जरूरी सामान मलबे से बाहर निकाला। इसके साथ ही घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।

प्रशासन की ओर से संबंधित पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करेगा।

प्रभावित का कहना है कि प्रशासन ने मौका तो कर लिया है लेकिन, कोई भी फौरी राहत नहीं दी गई। अभी भी बारिश में पशुओं को बाहर खुले में बांधना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...