देवर ने अपनी भाभी पर दराटी से किया हमला

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के तहत नंदपुर भटोली गांव में देवर ने अपनी भाभी पर दराटी से हमला कर डाला। इस हमले में महिला की उंगली कट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एक महिला (36) जो कि घर में अकेली थी पर उसके देवर ने किसी विवाद को लेकर उसके ऊपर दराटी से हमला कर डाला इस हमले में महिला की उंगली कट गई है।

 

इस दौरान महिला घर में अकेली थी तथा उसका पति कहीं काम पर गया हुआ था। वहीं महिला की सास भी घर पर नहीं थी। केवल उसके बच्चे ही वहीं पर थे। महिला ने हमले के बाद जब शोर मचाया तो उसके पति को किसी ने सूचना दी तो वह घर पहुंचा तथा वह तुरंत वहां से वाहन की व्यवस्था करके हरिपुर स्वास्थ्य केंद्र में उसे उपचार के लिए लेकर आया लेकिन उंगली की गम्भीर चोट होने के चलते चिकित्सकों द्वारा उसे देहरा अस्पताल में रेफर कर दिया। अब महिला का वहां पर उपचार चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि महिला की उंगली में गहरी चोट आई हुई है। इस बारे में पुलिस थाना हरिपुर को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची हुई पुलिस टीम ने महिला के बयान दर्ज किए हैं जिसमें उसने अपने देवर के ऊपर हमला किए जाने का आरोप जड़ा है। हमला किस बात को लेकर हुआ है यह बात अभी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि महिला बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती है तथा उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता है।

 

पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...