देवर्षि नारद मोह के साथ लुधियाड़ में रामलीला का मंचन शुरू

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के लुधियाड़ में राम लीला कल्ब द्वारा रविवार को बाल रामलीला का मंचन शुरू हुआ। बाल रामलीला के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि उपप्रधान अभिषेक कुमार ने शिरकत की। सबसे पहले भगवान शिव की आरती की गई। इसके बाद आयोजकों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

उपप्रधान अभिषेक ने रामलीला क्लब लुधियाड़ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रामलीला क्लब का यह मंच न केवल रामलीला तक ही सीमित होता है, अपितु युवाओं व नन्हें कलाकारों के लिए एक बहुत बड़ा मंच है, जिसमें इन नन्हें कलाकारों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।

आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है, ऐसे माहौल में अगर क्लब के इन युवाओं के अंदर यह सोच पैदा हुई है, तो यह अपने आप में काफी सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

रामलीला क्लब लुधियाड़ के सदस्य अंशु चौधरी ने बताया कि नौ दिन तक रामलीला का मंचन होता है तथा दसवें दिन रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...