देवभूमि के शिवालयों में एक माह तक गूंजेगा ओम नम: शिवाय, छोटी काशी में खास आयोजन

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश में आज से सावन माह शुरू हो गया है। देवभूमि के शिवालय एक माह ओम नम: शिवाय के मंत्र गूंजेंगे। प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से रौनक है। कांगड़ा, मंडी व कुल्‍लू के शिवालयों में इस उत्‍सव की खास तैयारी है।

मंडी जिला में आज से सावन मास महोत्सव के कारण एकादश रूद्र मंदिर मंडी में 43वां श्रावण महोत्सव आयोजित होगा। उपायुक्त अरिंदम चौधरी अखंड ज्योति प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। यह जाप एक महीने तक मंदिर में चलता रहेगा।

एकादश रूद्र मंदिर के पुजारी स्वामी संत सुंदरम ने बताया कि ओम नम: शिवाय का अखंड ज्योति प्रज्वलित होने के बाद मासिक अखंड जाप ब्यास गद्दी पर शनिवार सुबह नौ बजे से शुरू हुआ जो 14 अगस्त तक चलेगा।

लंगर दिन में 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। रामायण पाठ रात आठ से नौ बजे तक प्रतिदिन होगा। वहीं, 18 व 25 जुलाई और पहली व आठ अगस्त को भजन शाम होंगी।

आर्ट आफ लिविंग संस्था की ओर से 25 जुलाई को शाम पांच से छह बजे तक अमृतवाणी, साईं भजन 19 व 26 जुलाई को शाम छह से सात बजे तक होंगे।

श्री सत्य साईं सेवा समिति मंडी की ओर से 19 व 26 जुलाई और दो व नौ अगस्त को सुंदरकांड पाठ दिन में 11 से दोपहर एक बजे तक होगा।

वहीं, 11 अगस्त को अमरनाथ गुफा के दर्शन करवाए जाएंगे और 14 अगस्त को भजन कीर्तन रात को होगा। 15 अगस्त को भगवान का रुद्राभिषेक और चंडी पाठ, हवन शुरू होगा और दोपहर 12 बजे पुर्णाहुति होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...

काम के दौरान करंट लगने से प्लंबर की मौत

हिमखबर डेस्क प्रागपुर क्षेत्र के मसोट गांव में गुरुवार सुबह...

धर्मशाला पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, आलोक बने BDC चेयरमैन, सरोज उपाध्यक्ष

हिमखबर डेस्क नगर निगम धर्मशाला में मेयर तथा डिप्टी मेयर...