दूसरी मंजिल पर बने सैलून में पहुंचा नंदी बैल, मचा हड़कंप

--Advertisement--

दूसरी मंजिल पर बने सैलून में पहुंचा नंदी बैल, मचा हड़कंप 

हिमखबर डेस्क 

मंडी जनपद के उपमंडल सुंदरनगर में बेसहारा पशुओं के आतंक से जनता परेशान है। ताजा मामले में सिनेमा चौक के समीप सैलून में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बैल पहुंच गया।

जैसे ही सैलून में मौजूद लोगों ने बैल को देखा तो वह आनन-फानन में इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने बैल पर पानी फेंक उसे भागने का प्रयास किया, लेकिन बैल वहां से नहीं हटा और सैलून में रखें सामान की बारीकी से जांच करता रहा।

इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बैल का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो बैल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तो सैलून में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश सचिव सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने बताया कि बेसहारा पशुओं के कारण व्यापारियों सहित बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों से बेसहारा पशु बाजार के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं, जिस कारण आम जनता मुश्किल में है।

कई बार प्रशासन को भी इसके बारे में शिकायत दी गई, लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो पाया है।

सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द ही इन बेसहारा पशुओं के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...