दूरदर्शी, नवोन्मेषी तथा किसान हितैषी है बजट: केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के दूसरे बजट को दूरदर्शी, नवोन्मेषी एवं किसान हितैषी बताया है।

रविवार को शाहपुर में किसानों को संबोधित करते हुए विधायक पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार का यह बजट एक ऐतिहासिक बजट है जिसमें प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित किया गया है चाहे वह प्रदेश का किसान हो या बेरोजगार युवा हो तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्राकृक्तिक खेती के अंतर्गत रोजगार के अवसर तथा आय में वृद्धि की जाएगी।

बेरोजगार युवाओं को प्राकृतिक खेती के लिए प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं को 40 तथा मक्की को 30 प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य के भाव पर सरकार खरीदा जाएगा। वहीं इसी दिशा में किसानों को मजबूती प्रदान करने के लिए 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोडा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश कृषि मिशन के अंतर्गत 2500 कृषि क्लस्टर समूहों को विकसित करके विभिन्न क्षेत्रों में हाई वैल्यू फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश में तीन नई सब्जी मंडियों का निर्माण किया जाएगा।

विधायक पठानिया ने कहा कि विकट परीस्थितियों के बावजूद बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए समाज में पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का प्रयास झलकता है। आज प्रस्तुत बजट को किसानों का हितैषी करार देते हुए केवल पठानिया ने कहा कि यह बजट ग्रामीण हिमाचल की समृद्धि सुनिश्चित करेगा और किसान व बागवानों को इससे बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।

बजट में घोषित डिजिटल मीडिया पॉलिसी 2024 को सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय वेब पोर्टल और चैनलों को सहयोग के साथ ही प्रदेश सरकार को कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक गतिविधियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...