दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद और जुर्माने की सजा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला पुलिस नूरपुर के अधीन थाना इंदौरा के तहत 25 नवंबर 2023 को पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर थाना इंदौरा में पोक्सो एक्ट व धारा 363,376 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को जगदीश उर्फ पम्मा पुत्र सुभाष सिंह निवासी तड़या सुगाला (इंदौरा) जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 नवंबर 2023 को आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया था तथा इस मामले की गहन जांच और सभी तथ्यों की बारीकी से जांच-पड़ताल करने के बाद दिनांक 19 जनवरी 2024 को इस मामले का चालान अदालत में पेश किया गया।

2 जून 2025 को अदालत ने इस मामले में सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी जगदीश उर्फ पम्मा को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास व 30 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...