दुरगेला का कुनाल राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में दिखायेगा दमखम

--Advertisement--

कक्षा 9वीं के छात्र शिवांश ने ब्राउन्ज मैडल प्राप्त कर जिला व राज्य स्तर पर दुरगेला स्कूल का नाम किया रोशन।

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 छात्र राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 03/11/2023 से 06/11/2023 तक व अंडर-14 छात्र राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 30/10/2023 से 02/11/2023 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में किया गया।

इन राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में रा. व. मा. पाठशाला, दुरगेला के खिलाड़ी छात्रों ने भाग लिया। जिनमें कुनाल जे. नाथ कक्षा 10वीं के छात्र ने U-19 स्तर की जुडो खेल प्रतियोगिता में -45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर गोलड मैडल प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तरीय खेलों के लिए कुनाल जे. नाथ सुपुत्र जीवन कुमार नाथ का चयन हुआ।

वहीं दूसरी तरफ शिवांश कक्षा 9वीं के छात्र ने अंडर-14 जुडो खेल प्रतियोगिताओं में 55 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीया स्थान हासिल कर ब्राउन्ज मैडल प्राप्त किया और जिला स्तर व राज्य स्तर पर दुरगेला स्कूल का नाम रोशन किया।

स्कूल पहुँचने पर विजेता खिलाड़ियों व दोनों शिक्षकों डी. पी. ई व पी.ई.टी. का समस्त स्कूल स्टाफ ने भव्य स्वागत किया।इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह जम्बाल जी ने डी. पी. ई. राजेश कुमार व पी. ई. टी रवि कांत व दोनों विजेता खिलाड़ियों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया व बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...