दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : कांगड़ा में 11 नवंबर को होंगे इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। दुबई की एक नामी कंपनी में फैक्टरी हेल्पर, वेयर हाउस हेल्पर और गार्डनर (बगीचे में काम करने वाले) के पदों पर भर्ती करने जा रही है।

इन पदों के लिए 11 नवंबर 2025 यानी मंगलवार को कांगड़ा में इंटरव्यू होंगे। ये इंटरव्यू ग्रोवर होटल कांगड़ा (नजदीक बस स्टैंड) में आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी बढ़चढ़कर इस इंटरव्यू में भाग लें।

फैक्टरी हेल्पर (पैकेजिंग, लेबलिंग, कार्य क्षेत्रों का आयोजन, इंडोर वर्क ) को 1300 AED से लेकर 1500 (दिरहम) वेतन दिया जाएगा जिसके साथ आवास व अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

वेयर हाउस हेल्पर (लोडिंग और अनलोडिंग) को 1200 दिरहम वेतन दिया जाएगा जिसके साथ आवास व अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

इसके अलावा, गार्डनर (बगीचे में काम करने वाले) को 1000 दिरहम वेतन दिया जाएगा जिसके साथ खाना और ओवर टाइम भी दिया जाएगा।

21 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी को बेसिक अंग्रेजी की जानकारी होनी चाहिए। इन पदों के लिए फ्रेशर भी इंटरव्यू दे सकते हैं। गार्डनर पदों के लिए हिंदी बोलने वाले भी मान्य होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट और सभी शैक्षणिक दस्तावेज व उनकी कॉपी लेकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। चयनित होने पर वीजा लगने के बाद ही निर्धारित शुल्क देना होगा।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जेएम एंटरप्राइज से 94187-87253 या 78147-12771 नंबर पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...