दुखद : दौड़ लगाते समय गई युवक की जान, सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

शाहतलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव बड़गांव के एक युवक की दौड़ लगाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के बाद कुछ युवक दौड़ लगाने बड़गांव से सुनहानी की तरफ आए हुए थे। इनमें से एक युवक के जूतों के फीते खुल गए।

उसने अन्य युवकों को कहा कि आप चलो में इन्हें बांध कर आता हूं। जब युवक दौड़ते हुए करीब 200 मीटर आगे पहुंच गए तो उन्होंने देखा कि युवक अभी तक नहीं पहुंचा। इस पर वे पीछे लौटे और देखा तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक उसे बरठीं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उदय शर्मा (20) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और वह गरीब परिवार से संबंध रखता था।

मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शाहतलाई थाना से टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...