दुखद: कांगड़ा जिले के भौरा निवासी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भौरा निवासी सीआरपीएफ जवान रजत कटोच (31) पुत्र स्वर्गीय इकवाल चंद कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार पालमपुर उपमंडल के भौरा गांव का जवान रजत कटोच चेन्नई में तैनात था। जवान की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

मृतक की पार्थिव देह शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचने के बाद देर रात तक पैतृक गांव भौरा पहुंचेगी। मृतक दो माह पहले छुट्टी आया था तथा अपनी माता व पत्नी को भी साथ लेकर चेन्नई गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी व माता को छोड़ गया है।

जवान के पिता की भी सीआरपीएफ में सेवाकाल के दौरान ही मौत हो गई थी। उस समय रजत मात्र पांच वर्ष का ही था।

पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद में हमेशा अव्वल रहने वाले रजत की डेढ़ वर्ष पहले ही दगोह की सीमा से शादी हुई थी।रजत की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पंचायत प्रधान भौरा के बोल 

ग्राम पंचायत भौरा के प्रधान विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए, सभी पंचायत प्रतिनिधियों व गांव वासियों की ओर से शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...