दुकान में ग्राहक बनकर आए शातिर, नकदी व आभूषणों से भरा बैग लेकर हुए रफूचक्कर

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में शिव जनरल स्टोर पर ग्राहक बनकर आए 2 शातिर रुपयों से भरा बैग उठाकर रफूचक्कर हो गए। स्टोर के मालिक के अनुसार बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए कैश सहित 50 हजार रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषण व उनके जरूरी कागजात थे।

स्टोर के मालिक ने इस बाबत पुलिस थाना गगरेट में शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। शिव जनरल स्टोर के मालिक पूर्व सैनिक प्रकाश सिंह के अनुसार मंगलवार सायं उसकी दुकान पर एक युवक आया, उसने 50 रुपए का कुछ सामान लिया और उसका भुगतान करने के लिए बड़ा नोट उसे दिया।

उसने बकाया वापस करने के लिए बैग से पैसे निकाले और उसे दे दिए। इसी बीच एक और युवक आया और उसने हारपिक की मांग की। जब वह हारपिक लाने पीछे की ओर मुड़े तो इसी बीच उन युवकों ने रुपयों से भरा बैग उठा लिया। जब वह वापस गल्ले तक पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। उस समय उनका ध्यान बैग की तरफ नहीं गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब है।

बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी के साथ स्वर्ण आभूषण व जरूरी कागजात थे। साथ वाले भवन में लगे सीसीटीवी की फुटेज में 2 युवक जाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से लोग भी सहमे हुए हैं। प्रकाश सिंह द्वारा इसकी शिकायत गगरेट पुलिस थाना में किए जाने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...