दुःखद खबर: विश्व प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का निधन

--Advertisement--

Image

ऋषिकेश, अतुल उनियाल 

ऋषिकेश एम्स से उत्तराखंड के लिए आज बेहद दुखद खबर सामने आई है। चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा अब हमारे बीच नहीं रहे। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्हें ऋषिकेश एम्स में 8 मई को भर्ती कराया गया था।

उनका लगातार इलाज चल रहा था और तबीयत में उतार-चढ़ाव हो रहा था। अब दुखद खबर सामने आई है कि सुंदरलाल बहुगुणा हमारे बीच नहीं रहे। 94 साल के सुंदरलाल बहुगुणा का नाम पर्यावरण के क्षेत्र में सम्मान के साथ लिया जाता है।

उनके चले जाने से उत्तराखंड को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के बड़े प्रतीक थे सुंदरलाल बहुगुणा। 1972 में चिपको आंदोलन को धार दी और देश-दुनिया को वनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

परिणाम ये रहा कि चिपको आंदोलन की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई पड़ी। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बहुगुणा का नदियों, वनों व प्रकृति से बेहद गहरा जुड़ाव था। वह प्रकृति को सबसे बड़ी आर्थिकी मानते थे। यही वजह भी है कि वह उत्तराखंड में बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए छोटी-छोटी परियोजनाओं के पक्षधर थे।

इसीलिए वो टिहरी बांध जैसी बड़ी परियोजनाओं के पक्षधर नहीं थे। इसे लेकर उन्होंने वृहद आंदोलन शुरू कर अलख जगाई थी। उनका नारा था-‘धार ऐंच डाला, बिजली बणावा खाला-खाला।’ यानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेड़ लगाइये और निचले स्थानों पर छोटी-छोटी परियोजनाओं से बिजली बनाइये।

सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करते हुए वह जीवनपर्यंत प्रकृति, नदियों व वनों के संरक्षण की मुहिम में जुटे रहे। बहुगुणा ही वह शख्स थे, जिन्होंने अच्छे और बुरे पौधों में फर्क करना सिखाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...