दिल्ली से घर आए बिजली बोर्ड के एक्सियन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

दिल्ली से अपने घर आए दिल्ली बिजली बोर्ड के एक्सियन की ऊना में संदेहास्पद मौत हो गई। वह अपने घर के बाथरूम में अचेतावस्था में मिले और अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके परिवार को सूचना दे दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार अतुल बेदी (54) दो दिन पहले अकेले ऊना के वार्ड नंबर-6 में अपने घर आए थे। यहां वह रह रहे थे और अपने घर के बाथरूम में बेहोश अवस्था में पाए गए। उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...