अब बद्दी की कैलाश विहार कालोनी में मिली महिला की सिर कटी लाश

--Advertisement--

Image

नालागढ़/बद्दी, सुभाष चंदेल

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत कैलाश विहार कालोनी में पुलिस ने एक महिला की सिर कटी लाश को बरामद किया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल के अनुसार यह लाश उसी प्रवासी महिला की हो सकती है, जिसका कटा हुआ सिर बीते दिनों मिला था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान सफाई कर्मी ने बद्दी की कैलाश विहार कालोनी में एक बिल्डिंग के पीछे बोरे में एक लाश देखी और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके उपरांत पुलिस को इस सबंध में सूचित किया गया।

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बिल्लाबाली गांव में बीते सोमवार को कूड़े के ढेर में एक प्रवासी महिला का कटा हुआ सिर मिला था जोकि बिना धड़ के था। शनिवार को बिना सिर के मिली लाश के बाद यह आशंका प्रबल हो गई है कि यह लाश उसी महिला की हैै जिसका कटा हुआ सिर सप्ताह भर पहले कूड़े के ढेर में मिला था।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को कैलाश विहार कालोनी में एक बिल्डिंग के पीछे महिला की सिर कटी लाश मिली है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट व डीएनए जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है कि सिर व धड़ एक ही महिला का है या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...