दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन: हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, धरने पर बैठे पार्टी के सांसद

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन गुलेरिया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी तथा जीएसटी वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से अपना विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया, जिसके विरोध स्वरूप कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि हम राष्ट्रपति भवन की तरफ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया है। हमारे कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है और उनसे मारपीट की गई है।

इससे पहले राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत में लोकतंत्र की मौत हो रही है तथा 70 साल में देश ने जो हासिल किया था, उसे पिछले आठ वर्षों में खत्म कर दिया गया।

पार्टी के महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लोकतंत्र की मौत हो रही है। जो इस देश ने 70 साल में बनाया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। आज देश में लोकतंत्र नहीं है।

आज चार लोगों की तानाशाही है। पूरा देश इसे जानता है। राहुल गांधी ने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...