दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आज, 17 मई 2022 को जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो कि 16 जून 2022 तक चलेगी।

ऐसे में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले पंजीकरण और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क भरना। उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे। हालांकि, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता समेत की विस्तृत अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन पूर्व के वर्षों में जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

साथ ही, उम्मीदवारों की आयु एसएससी द्वारा घोषित कट-ऑफ डेट को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, विभिन्न आरक्षित वर्गों जैसे – एससी, एसटी, ओबीसी, आदि को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया एसएससी द्वारा जारी होने वाले नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

पहले के वर्षों में जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग टेस्ट) के चरण शामिल होंगे।

पहले चरण, सीबीटी में जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलीजेंस, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर फंडामेंट्ल्स विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...