दिन दिहाड़े चोरी की कोशिश पड़ी महंगी, लोगों ने तीन चोरो में से एक दबोचा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर,20 दिसंबर – सुभाष चंदेल

जिला में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस थाना झंडूता के तहत तीन लोगों ने घर के बाहर खेतों में लगाने के लिए रखी कांटेदार तार को चुराने की कोशिश की, लेकिन घर के लोगों ने उन्हें चोरी करते हुए देख लिया।

जिस कारण उनकी ये कोशिश नाकाम रही। घर मालिकों ने तीन लोगों में से एक व्यक्ति को धर दबोचा है जिसने दो अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी बड़ोओ डाकघर औहर ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने घर में अपना काम कर रहा था।

इस दौरान खिड़की से तीन लड़कों को अपने घर की तरफ आते देखा।  तीनों घर के आंगन में पहुंचे और आंगन में रखे कांटेदार तार का बंडल, जो खेतों में लगाने के लिए लाया था, को बोरू में भरने लगे। वीरेंद्र ने अपने भाई दिनेश कुमार को इस बारे में फोन पर सूचित कर दिया।

उन्होंने जब इन लोगों को पकड़ने की कोशिश करने लगा तो इन तीनों ने उसे धक्का दे दिया और कांटेदार तार को वहीं फेंककर मौका से भागने लगे। इतने में दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंच गया और उसने भागते हुए तीन चोरों में से एक युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक का नाम संजीव कुमार पुत्र चेत राम गांव दली डाकघर कंदरौर तहसील सदर जिला बिलासपुर आयु 23 वर्ष तथा बाकी दो के नाम अंकु कुमार पुत्र राजू गांव दली व विकास उर्फ तानी पुत्र राम पाल गांव दली के रूप में पहचान हुई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...