दाड़ी में बोली प्रतिभा सिंह शांता, धूमल ने नहीं, वीरभद्र ने करवाया प्रदेश का विकास

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

दाड़ी में आयोजित विकास कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि ये चुनावी साल है। जब भी चुनाव आते है तो अपनी उपलब्धियों को गिनाते है। वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में प्रदेश में तन मन धन से विकास किया। दूसरी सरकारें भी बनी शांता कुमार और धूमल बने। लेकिन बड़ी खुशी होती कि इन्होंने एक भी काम किया होता। लेकिन इन लोगों ने कुछ नहीं किया।

वीरभद्र सिंह पहले दिन से अपनी अंतिम सांस तक विकास कार्य करते रहे। अपने अंतिम समय में भी चिंतित रहते थे। अगर भाजपा के लोगों ने काम किया होता हो हमें भी खुशी होती कि इन लोगों ने काम किया है। अब परिवर्तन हो रहा है इसलिए सभी इस बदलाव का हिस्सा बनें।

राजीव गांधी की बदौलत ही आज महिलाओं को चुनावों में अवसर मिला है प्रतिनिधित्व करने का। शिक्षा के क्षेत्र में विकास हुआ यहीं कारण है कि हमारी बेटियां आज पढ़ रहीं है। इसी का परिणाम है कि आज केरल को पछाड़कर हिमाचल शिक्षा में नंबर एक पर पहुंच गया है।

कोरोना के काल में सुधीर शर्मा ने काम किया। भाजपा ने महंगाई चरम पर ला दी है। मंडी में मोदी ने कहा कि एक बार अवसर दो 450 रुपये वाला सिलेंडर इससे भी कम कर देंगे। अब हालात देख लो। 2 करोड़ बच्चों को रोजगार देने की बात आज दिन तक कुछ नहीं हुआ।

हम ईमानदारी से काम करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे। हां कुछ समस्याएं आईं थी लेकिन अब सब ठीक है। मल्टीटास्किंग वर्कर भर्ती में महिला से 50 किलो की बोरी लेकर दौड़ा रहे हैं। पुलिस भर्ती में घपला हुआ। इन्होंने नौकरियां बेची। इन लोगों में पेपर लीक करके करोड़ों रुपये कमाए। अग्निवीर योजना लाकर बच्चों से खिलवाड़ किया।

यह बोले विधायक राजिंदर राणा

विधायक राजिंदर राणा ने कहा प्रदेश में जयराम ठाकुर और उनकी टीम जाने वाली है। वीरभद्र सिंह के सहयोग से ही विकास हुआ है। सुधीर ने अपने कार्यकाल में जहां उंगली रखी वहीं बिल्डिंग बन गयी। उसका कारण सुधीर और वीरभद्र सिंह का समन्वय था।

जिस हिसाब से जन सैलाब है उससे लगता है कि धर्मशाला में भाजपा के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाएगी। भाजपा के लोग पिछले पांच सालों में एक काम नही किया। अगर किया तो बताएं। भाजपा को हम जनसहयोग से पेंशन लगाएंगे। खाने में टेक्स लगा दिया, सेना खत्म कर दी। सरकार ने नौकरियां भी बेची।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। भाजपा की और से करवाये सर्वे के बाद भाजपा की नींद उड़ी है क्योंकि सर्वे में भाजपा को सिर्फ एक सीट मिल रही है। हम इस सीट को भी ढूंढकर कांग्रेस की झोली में डालेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...