दलदल में फंसकर एक तरफ को झुकने लगी एचआरटीसी बस, यात्रियों में मची अफरातफरी

--Advertisement--

एचआरटीसी बस जुकयानी नाले के पास दलदल में फंस गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर सुरक्षित निकाला।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिले में सनवाल-भंजराडू सड़क पर जुकयानी नाले में बड़ा हादसा होने से टल गया। एचआरटीसी बस सनवाल से सुबह 45 यात्रियों को लेकर भंजराडू की ओर जा रही थी कि अचानक बस का टायर दलदल में फंस गया। चालक ने जैसे ही बस आगे निकालने का प्रयास किया तो टायर दलदल में धंसता चला गया और बस एक तरफ को झुकने लगी।

यह देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर सुरक्षित निकाला। जिसके बाद लोगों की जान में जान आई। बस के टायर को दलदल से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया गया।

लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। दोपहर तक बस दलदल में फंसी रही। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को मजबूरन पैदल ही जान जोखिम में डाल कर गंतव्य की की ओर जाना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...