दर दर ठोकरें खाने के बावजूद मुख्यमन्त्री चेहरा मिलना तो दूर पर आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी गए

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल
राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस और आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दर दर ठोकरें खाने के बावजूद आम आदमी पार्टी को मुख्यमन्त्री चेहरा मिलना तो दूर पर उनके प्रदेशाध्यक्ष भी उनको छोड़कर निकल गए !
पन्डित ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए तंज कसा कि मण्डी में केजरीवाल और भगवंत मान के फ्लॉप मुहल्ला रोड शो में इतना दम था कि उनके प्रदेश अध्यक्ष, संगठन सचिव, तथा एक जिले के अध्यक्ष सहित तमाम लोग आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर चले गए !
उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर हारता नहीं जीत हमेशा सत्य कि होती है ! बकौल एन. के. पन्डित उन्होंने एक साल पहले जो आरोप लगाकर मैंने आम आदमी पार्टी को छोड़ा था आज वो आरोप सही साबित हुए !
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर शब्द बाण कि बौछार करते हुए कहा कि अब आप पार्टी कि हिमाचल में उलटी गिनती शुरू हो गयी है तथा केजरीवाल ने फ्लॉप रोड शो करके हिमाचल के किसी भी नेता को गाडी में स्थान ना देकर उनकी अनदेखी करके अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है !
कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता एन. के पन्डित ने बड़ा खुलासा करते हुए सनसनी फैला दी कि आम आदमी पार्टी के दर्जनों नेता उनके सम्पर्क में है जो  शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं !
कांग्रेस पार्टी के नेता एन. के. पन्डित ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अगर भाजपा नागनाथ हैं तो आम आदमी पार्टी सांपनाथ हैं उन्होंने कहा कि मोदी और केजरीवाल एक ही सिक्के के दो पहलु हैं ! उन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट कटवा पार्टी कि संज्ञा से नवाजा है!
एन के पन्डित ने आम आदमी पार्टी के बारे में शायराना अंदाज में व्यंग्य कसते हुए कहा कि केजरीवाल जी सिर मुंडाते ही ओले पड़े फ्लॉप मोहल्ला रोड शो करते ही मुख्यमन्त्री चेहरा तो मिला नहीं पर आपके प्रदेश अध्यक्ष भी गये !
कांग्रेसी नेता एन. के पन्डित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनना तय और निश्चित हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लोगों कि निगाहें अब कांग्रेस पार्टी पर टिकी है हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी और महँगाई है क्योंकि भाजपा सरकार ने तो देश और प्रदेश कि जनता को नींबू की तरह निचोड़ दिया है !
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...