दर्दनाक हादसा: मेला मैदान में सो रहे बच्चों पर चढ़ा ट्रक, एक की मौत

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के समीप चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के नजदीक डाढ गांव में एक दुखद दुर्घटना का समाचार है। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात, मेले में आए प्रवासी बच्चों का समूह मेला मैदान में सो रहा था। इसी दौरान सोमवार रात करीब 10-11 बजे स्थानीय ड्राइवर सोनू अपने ट्रक को लेकर मेला ग्राउंड में पहुंचा। इसी दौरान उसने ट्रक बैक करते हुए सोए हुए प्रवासी बच्चों पर चढ़ा दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बच्चों के माता-पिता खाना लेने गए हुए थे। हादसे में नौ वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य बच्चे, दीपक (12), कर्ण (7), और कुणाल (5) गंभीर रूप से घायल हुए है।

स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने अपनी कार में तीन बच्चों को नगरोटा अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर रवि कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और जांच अभी भी जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...