दर्दनाक हादसा: भूस्खलन से सड़क का 50 मीटर हिस्सा गायब, खड्ड में गिरी कार, तीन की मौत

--Advertisement--

प्रदेश में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त ननखड़ी-पांडाधार सड़क पर शरण ढांग में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर भद्राश खड्ड में जा गिरी। 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त ननखड़ी-पांडाधार सड़क पर शरण ढांग में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर भद्राश खड्ड में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खड्ड से निकाला। बताया जा रहा है कि पांडाधार में शिव मंदिर के पास पूरी सड़क ढह गई है। भूस्खलन के बाद सोमवार रात को यहां कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई।

सड़क ढहने से कटा 18 पंचायतों का संपर्क

भूस्खलन के चलते ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों का रामपुर और शिमला दोनों से सड़क संपर्क कट गया है। भारी बारिश के कारण शरण ढांग के समीप सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है। यातायात ठप होने से हजारों लोगों को  परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...