दर्दनाक हादसा : कार खाई में गिरी, आम आदमी पार्टी नेता समेत दो की मौत

--Advertisement--

सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी के थाटा पंचायत की शिधारी में गुरुवार शाम कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें आम आदमी पार्टी सराज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की भी मौत हो गई।

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी के थाटा पंचायत की शिधारी में गुरुवार शाम कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें आम आदमी पार्टी सराज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की भी मौत हो गई।

इस घटना में एक अन्य घायल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम को तीनों लोग बालीचौकी से अपने घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार शिधारी में पहुंची तो यह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इसके चलते कार में सवार तीनों लोग करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

इसमें जितेंद्र कुमार पुत्र किशन चंद गांव शिधारी, तहसील बालीचौकी और छाजे राम पुत्र चुन्नीलाल गांव शिधारी की मौत मौके पर ही मौत हो। इसके अलावा लोकेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह घायल हो गया है।

लोगों को जैसे दुर्घटना का पता चला तो वे आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। लोग ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी लाए। यहां पर दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसआई बृजभूषण शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आल्टो कार एचपी 32ए 7746 दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...