ददाहू में जलशक्ति विभाग व बिजली बोर्ड में टकराव, 12 कर्मियों को योजना परिसर में बंद कर जड़ा ताला

--Advertisement--

ददाहू में जलशक्ति विभाग व बिजली बोर्ड में टकराव, 12 कर्मियों को योजना परिसर में बंद कर जड़ा ताला

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

ददाहू में जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के बीच गंभीर विवाद हो गया। आरोप है कि जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता और दो पंप ऑपरेटरों ने नाहन टाउन पेयजल योजना के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उस समय बिजली बोर्ड के 12 कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। यह घटना 12 जून दोपहर की है।

मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल ददाहू में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता निजी कार्य से 33/11 केवी सब स्टेशन तिरमली दयाड़ पहुंचे थे। यह सब स्टेशन नाहन टाउन पेयजल योजना परिसर के भीतर स्थित है।

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी वहां रात्रि का भोजन करने के बाद लौटने वाले थे, लेकिन इसी बीच नाहन टाउन योजना के मुख्य गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया गया। ताले की वजह से बिजली बोर्ड के कर्मचारी परिसर के भीतर ही फंसे रह गए और देर रात तक बाहर नहीं निकल पाए।

इस घटना से विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने इसे साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अधिकारियों से नहीं हो पाया संपर्क

वहीं इस बारे जल शक्ति विभाग के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क साधने के प्रयास किए गए, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

एसएचओ प्रियंका चौहान के बोल

रेणुका थाना की एसएचओ प्रियंका चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता व दो पंप ऑपरेटरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...