ददर्नाक हादसा: तीन सौ फुट खाई में जा गिरा टिप्पर, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

कसौली थाना के तहत जंगेशू रोड़ पर एक टिप्पर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि टिप्पर परवाणू से कसौली की ओर आ रहा था और शिव मंदिर कबाड़दाना के पास टिप्पर करीब 300 फुट नीचे जा गिरा।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि जंगेशू रोड़ शिव मंदिर के पास एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना मिलते ही कसौली थाना के एएसआई बलबीर सिंह की अगवाई वाली टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि टिप्पर रोड़ी व सरिया से लोड था।

मौके पर टिप्पर चालक का शव मिला, जिसकी पहचान राम पुत्र जीत सिंह ठाकुर निवासी गांव गढख़ल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मृतक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा होना प्रतीत हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...