थत्थीधार पर बरपा आसमानी बिजली का कहर, डेढ़ दर्जन भेड़-बकरियों की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

उपमंडल सलूणी के ऊपरी क्षेत्र की थत्थी धार पर आसमानी बिजली गिरने से तीन भेड़ पालकों की डेढ़ दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गई हैं, जिससे भेड़पलकों को काफ़ी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार टेक चंद पुत्र फ़त्तू राम निवासी नडल भुनाड अपने साथियों के साथ भांदल की थत्थीधार में बकरियों को चराने के लिए गए थे कि रात को अचानक आसमानी बिजली गिरने से टेक चंद की तीन बकरियां तीन बकरे व अन्य साथी की चार बकरियां व दो बकरे, देव राज निवासी खलोह की चार बकरीयां व एक बकरे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 बकरियां घायल हो गई हैं।

गनीमत यह रही की भेड़ पालक बिजली की चपेट मे नहीं आये। स्नूह पंचायत प्रधान भोटी देवी ने प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुवावजा देने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...