तेज रफ्तार की वजह से हुए बस हादसे में 15 यात्री घायल, पंजाब रोडवेज का चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बीती रात शिमला -कालका हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। रात करीब 9.00 बजे पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत सनवारा टोल प्लाजा के पास पंजाब रोडवेज की बस (PB-02-EG-9524) ने एक टिप्पर को पीछे से टक्कर मार दी।

बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। हादसा तब हुआ जब बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे की वजह से बस में बैठी 25-30 यात्रियों में से 15 को चोटें आई हैं, घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक 13 घायलों का उपचार धर्मपुर में चल रहा है, जबकि 2 घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया है। जांच के दौरान और बस में बैठी सवारियों से पूछताछ करने पर यह पाया गया है कि हादसा बस चालक की तेज रफ्तारी, लापरवाही और ओवरटेक करने के कारण हुआ है।

मामले की जांच के दौरान आरोपी बस चालक गुरजीत सिंह (35 वर्ष), पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव मडी मेगा, तहसील पट्टी, जिला तरणतारण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है,मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर की जा रही है। इस पर पुलिस थाना धर्मपुर में धारा 281,125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...