तीसा सतरुंडी में खाई में गिरने से भेड़पालक की मौत

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी, चुराह

चंबा-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के पास पांव फिसलने से खाई में गिरने से भेड़पालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लेख राज पुत्र कनवर सिंह वासी गांव थनूड डाकघर भौड़ास तहसील चुराह के रूप में हुई है।

लेखराज सोमवार को अपनी भेड़-बकरियां लाने के लिए पांगी गया था। मंगलवार को जब वह पांगी से लौट रहा था तो सतरूंडी के पास अचानक पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोट लगी। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचा पाते, सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...