तीन बच्चों की मां 5 दिनों से लापता, आप कर सकते हैं परिवार की मदद

--Advertisement--

Image

रोनहाट, 10 अगस्त – नरेश कुमार राधे 

नागरिक उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत झकाण्डों के भटोड़ी गांव की एक महिला बीते 5 दिनों से लापता चल रही है। परिवार के लोगों व पुलिस द्वारा जगह- जगह तलाश करने के बाद भी लापता महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को 27 वर्षीय मीरा देवी पत्नी हुकमी राम निवासी गांव भटोड़ी, ग्राम पंचायत झकाण्डों, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर अपने घर से सुबह करीब साढ़े 6 बजे घास के लिए जंगल की तरफ गई थी।

कई घंटों बाद भी जब महिला वापिस अपने घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों द्वारा हर जगह उसकी तलाश की गई। रिश्तेदारों व सगे संबंधियों से भी महिला के बारे में पता किया गया। मगर लापता महिला का कहीं जानकारी नहीं मिली।

जिसके बाद पुलिस चौकी रोनहाट में लापता महिला के पति हुकमी राम द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कारवाई गई।लापता होने के बाद से महिला का मोबाईल फोन बंद चल रहा है। हर जगह महिला को तलाशा गया है, मगर अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस द्वारा लापता महिला की तस्वीर और जानकारी सभी पुलिस थानों व चौकियों को भेजे गये हैं। महिला के फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है और पुलिस द्वारा लगातार लापता महिला की तलाश की जा रही है।

आपको बताते चले की लापता महिला के पास 3 बच्चे है जो लगातार परिवार वालों के साथ में अपनी माँ के वापिस आने की राह देख रहे है। ऐसे में आपका एक शेयर लापता महिला को अपने परिवार और 3 छोटे बच्चों से मिलवा सकता है।

इसलिए कृपया खबर को शेयर करके लापता महिला को ढूँढने में मदद करे और इससे संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी रोनहाट के मोबाईल नंबर 7018989452 या पुलिस थाना शिलाई के मोबाईल नंबर 7018989451 पर संपर्क करे।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है की महिला की तलाश के लिए पुलिस का एक विशेष दल बनाकर रवाना किया गया है। बहुत जल्द लापता महिला को तलाश कर परिवार तक पहुंचा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...