तलवारबाजी में कांगड़ा बना ओवरआल चैंपियन

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ- मुनीश पॉल

राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन शगुन पैलेस नगरोटा सूरियां में किया गया। इसका समापन राष्ट्रीय वचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया ने किया, जबकि शुभारंभ हिमाचल प्रदेश फैंसिंग एसोसिएशन के प्रधान शादी लाल गोस्वामी व सीईओ एसके पराशर ने किया। तलवारबाजी प्रतियोगिता महिला वर्ग और पुरुष वर्ग की करवाई गईं।

प्रतियोगिता में लगभग 85 बच्चों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग अंडर-14 की इपी में आकाश (कांगड़ा), फायल में शाश्वत (कांगड़ा) व सेबर में शाशमित (बिलासपुर) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग अंडर-14 की ईपी में सानिया (ऊना), फायल में अन्नदिता राजपूत (कांगड़ा) सेबर में कनन (बिलासपुर) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग अंडर-17 की इपी में शुभम (ऊना) व सेबर में अरनव (ऊना) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग अंडर-17 की ईपी में आरुषि (मंडी), फायल में दिविता (ऊना), सेबर में शिक्षा (कांगड़ा) ने स्वर्ण पदक झटका।

पुरुष वर्ग अंडर-16 की सेबर में हिमांशु ने स्वर्ण पदक झटका। पुरुष वर्ग अंडर-19 की इपी में तुषार अत्री (कांगड़ा), सेबर में वरुण (कांगड़ा) व फायल में शगुन राजपूत (कांगड़ा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ओवरआल तलवारबाजी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में कांगड़ा ने बाजी मारी और दूसरे नंबर पर ऊना रहा। जबकि महिला वर्ग में भी कांगड़ा के खिलाड़ियों ने बाजी मारी व दूसरे नम्बर पर ऊना रहा।

मुख्य अतिथि संजय गुलेरिण ने सभी बच्चों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक दे कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग सीनियर में परागलव्य राजपूत, साहिल, निश्चय गुलेरिया, शगुन राजपूत, अनुज चौधरी, सिदार्थ मनकोटिया, अनशुल गुलेरिया, रजत कुमार, तुषार अत्रि, वरूण गुलेरिया, अमन कुमार, पुरुष वर्ग जुनियर में अरमान धीमान, आकाश, कार्तिक लबरा , दिव्यांश अंदोरिया, हिमांशु, आदित्य चावला, शाश्वत, सोमेश, शोर्य पगरोत्रा ने भाग लिया।

महिला वर्ग सीनियर में सारा ठाकुर, शिक्षा बलौरिया , प्रतिज्ञा बल्लौरिया, कनु प्रिया, प्रिया, महिला वर्ग जुनियर में अन्नदिता राजपूत, मन्नत चौधरी, आयरा पठानिया, पलक, ख्वाइश जसरोटिया, खूशबू आदि बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्टेट कैशियर एवं जिला अध्यक्ष अतुल ठाकुर, जिला कांगड़ा के प्रधान हर्षदीप शर्मा, जनरल सेक्रेटरी एसएस राजपूत, कोच कन्हैया लाल, कोच रुचि, अमन गुलेरिया एडवोकेट कांगड़ा, अक्षय कुमार रोजगार अधिकारी धर्मशाला, सोनिका वरधन, संजीवना, मीना कुमारी, शैलजा चौधरी, सुनिल कुमार, इंदु बाला, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा व नगरोटा सूरियां पंचायत उपप्रधान सुखपाल गोगी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...