ढांक से गिरा मजदूर, मौत

--Advertisement--

Image

तीसा उपमंडल में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा,जांच में जुटी पुलिस

धर्म नेगी चुराह

तीसा उपमंडल में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशनदीन पुत्र मुस्तफा वासी गांव भांडी पोस्ट आफिस चरोड़ी तहसील चुराह के तौर पर की गई है।

पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। भांडी गांव का रोशनदीन निर्माणाधीन बंजली- फंगड़ौता वाया भांडी संपर्क मार्ग के कार्य में जुटा हुआ था।

इसी दौरान अचानक पांव फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे जा गिरा। रोशनदीन को ढांक में गिरता देख मौके पर मौजूद सहयोगियों ने तुरंत ग्रामीणों के सहयोग से उठाकर वाहन के जरिए तीसा अस्तपाल पहुंचाया। मगर रोशनदीन ने घाव की ताव को न सहते हुए बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

तीसा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने रोशनदीन को मृत घोषित करार दे दिया। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल तीसा पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने फिलहाल रोशनदीन की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है।

पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...