ढली में दो युवकों से 45.48 ग्राम चिट्टा बरामद, ANTF को सफलता

--Advertisement--

शिमला, 20 मार्च – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में गठित एनटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) चिट्टे की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस सिलसिले में पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान हरियाणा के सिरसा के रहने वाले 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र कुमार व 23 वर्षीय रोहित पुत्र पूर्ण चंद के तौर पर की गई है।

एचएचसी वीरेंद्र सिंह की सूचना पर चिट्टे की खेप को बरामद किया गया है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बरामद खेप की कीमत लाखों रुपए हो सकती है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस निरीक्षक योगराज व उप सहायक निरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

एएनटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हरेक पहलू से जांच की जा रही है। ढली थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...