ड्यूटी पर शराब के नशे में धुत्त मिला आयुर्वैदिक अस्पताल का डाॅक्टर

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी जिला के तहत आयुर्वैदिक चिकित्सालय चैलचौक में तैनात डाॅक्टर को शराब के नशे में धुत्त पाए जाने पर गोहर पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार यह डाॅक्टर कई दिनों से शराब के नशे में ड्यूटी दे रहा था और वीरवार को भी यह नशे की हालत में था।

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद जब पंचायत प्रतिनिधि मौके पर गए तो डाॅक्टर नशे में धुत्त था। उसके बाद उपनिदेशक मंडी ने मौके पर पुलिस भेज कर डाॅक्टर की मेडिकल जांच करवाई।

उपनिदेशक डाॅ. राजेश नरयाल ने कहा कि पहले भी उक्त डाॅक्टर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था लेकिन अब पूरे मामले से विभाग के आलाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। अस्पताल में ड्यूटी पर शराब पीकर आना सरासर गलत है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि डाॅक्टर को विभाग के अधिकारी की शिकायत पर मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल गोहर लाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि उपमंडलीय अस्पताल चैलचौक के अधीन 37 आयुर्वैदिक चिकित्सालय व सब सैंटर हैं, जिनकी सारी मेजबानी चैलचौक से होती है।

उधर, स्थानीय लोगों ने विभाग व सरकार से उक्त डाॅक्टर को यहां से तुरंत प्रभाव से हटाने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...