डीसी कार्यालय से चौथी बार आश्वासन लेकर लौटे लापता कर्मी के परिजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जयसिंहपुर के आशापुरी पोलिंग बूथ से 12 नवंबर को लापता हुए मतदान कर्मी को ढूंढने की फरियाद लेकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे परिजन चौथी बार आश्वासन के बाद लौट गए। लापता कर्मी को ढूंढने के लिए जिला प्रशासन ने एक बार फिर से ग्रामीणों से एक सप्ताह का समय मांगा है।

ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि अगर इस बार भी लापता कर्मी का पता नहीं चला तो ग्रामीणों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

जानकारी अनुसार 12 नवंबर को जयसिंहपुर के आशापुरी पोलिंग बूथ से ड्यूटी के दौरान लापता हुए संजीव कुमार की गुमशुदगी को एक माह से अधिक का समय हो चुका है। अभी तक संजीव का कोई सुराग नहीं लगा है।

सोमवार को संजीव के परिजन और ग्रामीण चौथी बार जिला प्रशासन से मिलने पहुंचे, लेकिन इस बार भी उनसे एक सप्ताह का समय मांगकर वापस भेज दिया।

रौंखर पंचायत के पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह ने कहा कि सोमवार को चौथी बार संजीव के परिजनों के साथ जिला प्रशासन से मिलने पहुंचे। प्रशासन की ओर से फिर से सात दिन का समय मांगा गया है।

सात दिन में संजीव को नहीं ढूंढा गया तो ग्रामीण और संजीव के परिजन डीसी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...