डीएवी स्कूल मनेई ने मनाया अलंकरण समारोह

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

डीएवी मनेई स्कूल में अलंकरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

आर्यभट्ट सदन के सदन प्रभारी स्मृति कौंडल, भास्कर सदन के सदन प्रभारी सपना, सीवी रमन के सदन प्रभारी कुमारी अंकिता और एस रामानुजन सदन के प्रभारी सीमा को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर चारों सदनों के कप्तान और उपकप्तान को नियुक्त किया गया। आर्यभट्ट सदन के लिए अनामिका और दिव्यांश को कप्तान और उपकप्तान, भास्कर सदन के लिए श्रेया और नीतिका भारती को कप्तान और उपकप्तान, सीवी रमन सदन के लिए अनीश ठाकुर और बिपाशु को कप्तान और उपकप्तान, एस रामानुजन सदन के लिए मोहित और महक को कप्तान और उपकप्ताननियुक्त किया गया।

सक्षम जंडोरिया और अदिति को हेड बॉय और हेड गर्ल का खिताब पहनाया गया। अर्श और कशिश को डिप्टी हेड बॉय और हेड गर्ल का खिताब पहनाया गया। कशिश और सिद्धांत को इको क्लब के कप्तान और उपकप्तान चुना गया। अनुज और तनिषा को स्पोर्ट्स कप्तान और उपकप्तान नियुक्त किया गया।

भाविका और अशुंलेश वालिया को कल्चरल एक्टिविटी का कप्तान और उपकप्तान बनाया गया। चुने हुए बच्चों ने अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की शपथ ली। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य ने चुने हुए बच्चों को बधाई दी और अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...