डीएवी संस्था की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी मनेई का शानदार प्रदर्शन, बना ओवरऑल चैंपियन

--Advertisement--

मनेई/शाहपुर – शर्मा

डीएवी संस्था की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें डीएवी मनेई के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 16 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य पदक प्राप्त कर वि‌द्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आपको बता दें कि डीएवी हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कों की एथलेटिक्स टीम ओवरऑल विजेता बनकर उभरी है। आशीष ने अंडर-19 (100 मीटर 200 मीटर) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब हासिल किया है।

अंशुल ने अंडर-19 (400 मीटर और 800 मीटर दौड) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, सत्यम ने अंडर-19 लंबी कूद और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, मोहित ने अंडर-19 में डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया, रिकी ने अंडर-19 (1500 मीटर दौड़) में कांस्य पदक प्राप्त किया, अंशुल, आदित्य, मोहित, रिकी ने अंडर-19 (4*400) में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं आशीष, मोहित, दिव्यांशु, सत्यम ने अंडर-19 (4* 100 मीटर रिले) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

सक्षम ने अंडर-17, लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।सक्षम ने अंडर-17, ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता अंडर-17 में पीयूष को मिला रजत पदक, डिस्कस थ्रो में भाविका ने अंडर-17 में जीता स्वर्ण पदक, डिस्कस थ्रो पलक ने अंडर-17, 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।

पलक, रिधि, भाविका, शगुन ने अंडर-17 (4*400 मीटर रिले) में रजत पदक प्राप्त किया, ज्योति ने अंडर-17 (1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया, निहारिका ने अंडर-17 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, डिस्कस थो में सांची ने अंदर 14 शॉट पुट में सिल्वर मेडल, प्रिया आराध्या मुस्कान और अंशिका ने 4.400 मी० रिले में कांस्य पदक लिया।

अखिल ने अंडर-17 (कुश्ती) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जो डीएवी बिलासपुर में आयोजित किया गया था।डीएवी घुमारवी में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो में डीएवी मनई को शानदार सफलता मिली। लड़कियों की अंडर- 17 टीम ने खो-खो में अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार, अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने भी खो-खो में उपविजेता का खिताब जीतकर खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-14 लड़कियों की टीम ने भी यही उपलब्धि दोहराते हुए खो-खो में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।खेलों में उत्कृष्टता डीएवी मनेई प्रतिष्ठित डीएवी पब्लिक स्कूल श्रृंखला का हिस्सा है।

वहीं आज समस्त खिलाड़ियों का विद्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल की चेयरपर्सन पी. सोफत, एआरओ बिक्रम सिंह, प्रबंधक डॉ. रश्मि जम्वाल और प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई दी। व उपलव्धि के लिए शारीरिक शिक्षक अत्तर सिंह और मनजीत सिंह के प्रयासों की भी सराहना की और उन्हें बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देव प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला की गई है जान

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव थाना...

नन्ही उम्र, बड़ी उड़ान: कांगड़ा के सलियाणा की आश्वी धीमान को भारत सेवा पुरस्कार

हिमखबर डेस्क जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की आश्वी...

30 जून तक भर्ती होंगे टीचर, हिमाचल सरकार के निर्देश, सीबीएसई स्कूलों में स्टाफ भरने की डेडलाइन तय

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई स्कूलों...

नशे के खिलाफ बड़ी पहल: टांडा में डी-एडिक्शन सेंटर की तैयारी, एम्स दिल्ली से सहयोग

हिमखबर डेस्क आधे हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य का जिम्मा संभालने...