डीएवी कॉलेज कांगड़ा ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

डीएवी कॉलेज कांगड़ा ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की बैठक 24 मई मंगलवार को डीएवी कॉलेज कांगड़ा में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान अजय वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक में एसोसिएशन को आगे बढ़ाने, नए सुझाव और नए सदस्य को जोड़ने के बारे चर्चा की गई। उन्होंने इस मौके पर अपनी ओर से पांच हजार रुपए का चैक एसोसिएशन को दिया।

इस दौरान बैठक में सालाना सदयता शुल्क 200 रुपए व जिंदगीभर सदस्यता शुल्क 2000 रुपए निर्धारित की गई।

इसमें आगामी 3 से 4 महीने के दौरान 100 छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कॉलेज से हाल ही में पढ़ाई पूरी करके निकलने वाले छात्रों के लिए पहले वर्ष 100रुपए वार्षिक शुल्क लागू होगा। इस दौरान साल में 4 बैठके करने के बारे में भी बात की गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ बलजीत पटियाल, कमेटी गठित करने के लिए कॉलेज की ओर से नरेश शर्मा, अतुल चौधरी, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन सदस्यों में राकेश महाजन, अजय परवान, सारांश महाजन, अजय कुमार, हिमांशु गुलेरिया, अमित कुमार, अजय जंबाल, गगन कुमार, अभय राणा, आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...