डिनोटिफिकेशन पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला जारी, अब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लपेटी सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

पूर्व सरकार में 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए दफ्तरों के डिनोटिफिकेशन पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला जारी है।

गुरुवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए कार्य करने की बजाय दफ्तरों को बंद करने के काम में लगी हुई है।

हिमाचल में 2 सीमेंट प्लांट बंद होने के कारण हजारों मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों की रोजी-रोटी पर संकट है। सरकार उस मसले को सुलझाने की बजाय दफ्तरों की डीनोटिफिकेशन पर ज्यादा जोर दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार के इस फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया है। ऐसे में अब भाजपा सडक़ों पर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली है।

वहीं बीते दिनों सुन्नी बांध हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने पर उन्हें आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से नहीं टूटा है। वह हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए सदैव कार्य कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...