ठाकुरद्वारा के उपप्रधान ने दी पुलिस चौकी प्रभारी को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा के उपप्रधान पर इंदौरा पुलिस चौकी प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चौकी में यह मामला उपप्रधान की ओर से शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और मारपीट करने पर दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में धुत होकर ठाकुरद्वारा ग्राम पंचायत का उपप्रधान पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में पहुंचा और आते ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिस समय यह वाकया पेश आया, उस समय पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा प्रभारी मनोहर लाल कमरे में खाना खा रहे थे।

जैसे ही चौकी प्रभारी उपप्रधान के पास आया तो वह उनके साथ हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना चौकी प्रभारी ने रात को ही अपने उच्च अधिकारियों को दी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंदौरा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची और आसपास से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आरोपी उपप्रधान के खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

जिला पुलिस नूरपुर के डीएसपी विशाल वर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। वहीं इस संदर्भ में आरोपी उपप्रधान ने बताया कि मंड सनोर में किसानों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसलिए उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद जब वह पुलिस चौकी गया तो एक-दूसरे के साथ बहस हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हिमख़बर डेस्क  जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28...

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता, चिट्टा मुक्त मंडी –...

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...