ट्रेन में यात्रियों से करते थे लूटपाट, रेलवे पुलिस ने कार्रवाई कर दबोचे गिरोह के दो सदस्य

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीआरपी की पूछताछ के दौरान लूटपाट की वारदातों से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दिल्ली, अंबाला, कीरतपुर, आनंदपुर साहिब और ऊना में कई वारदातों को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार गौरी शंकर निवासी रेलवे कालोनी नंगल जिला रूपनगर पंजाब ने जीआरपी चौकी ऊना में शिकयत दर्ज करवाई थी कि वह दौलतपुर में पार्सल देकर वापस ट्रेन में नंगल लौट रहा था।

इस दौरान ऊना से आगे ट्रेन में तीन युवकों ने उसे बंधक बनाकर उससे चार हजार रुपए की नकदी और मोबाइल छीन लिया और उसे ट्रेन के शौचालय में बंद कर दिया।

इस दौरान पीडि़त युवक ने किसी तरह शौचालय का दरवाजा खोलकर मैहतपुर स्टेशन पर उतरकर मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान सोनू निवासी आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश करने पर अदालत ने आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है।

इसके अलावा लूटपाट के अन्य मामले में जीआरपी ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत संबल निवासी यूपी के रूप में हुई है, जो पिछले करीब डेढ़ माह से न्यायिक हिरासत में है। मामले की पुष्टि एएसपी टीटीआर नरवीर राठौर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...