ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, जिंदा जलीं 12 सवारियां

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान के बाड़मेर जिला में बस और ट्रक में टक्कर के बाद बस में आग लग जाने से 12 लोग जिंदा जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 25 लोग सवार थे।

टक्कर होते ही बस में आग लग गई। इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में जिला कलेक्टर बाड़मेर से फोन पर वार्ता कर राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...