ट्रक की बॉडी पर 46 वर्षीय चालक ने लगाया फंदा, मौत

--Advertisement--

देहुंघाट में ट्रक चालक ने उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के तहत देहुंघाट में एक ट्रक चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिनेश (46) पुत्र कर्मचन्द निवासी उदयविहार वार्ड नंबर-1 देहुंघाट रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार दिनेश ने अपने ही ट्रक की बॉडी में रस्सी से फंदा लगा लिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी सपरून से एक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर विकास, धीरज और अन्य लोग मौजूद थे तथा एक व्यक्ति सड़क किनारे ट्रक के पास अचेत अवस्था में पड़ा था। इस दौरान विकास ने पुलिस को बताया कि मृतक दिनेश उसका बड़ा भाई था।

प्रारंभिक जांच में दिनेश के गले पर रस्सी के निशान के अलावा शरीर पर कोई भी अन्य निशान नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस को मृतक की जेब व ट्रक के अंदर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस ने दिनेश के शव को आरएच सोलन शव गृह में रख दिया है, और उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...