ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की दर्दनाक मौत

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत राजमार्ग शिमला-मटौर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा शिमला-मटौर मार्ग पर करीब सुबह 9 बजे पेश आया। जब घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहे ट्रक (HP 24B 2143) ने सड़क किनारे जा रहे राहगीर को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति का सिर का हिस्सा अलग हो गया है।

स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान रमेश सिंह उर्फ तारा सिंह, पुत्र मेघाराम, निवासी नसवाल के रूप में हुई है।

डीएसपी चंद्रपाल सिंह के बोल 

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई है।पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी सड़क से काफी बाहर है। छानबीन के बाद ही हादसों के कारणों का पता चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...