ट्रक और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नेशनल हाईवे शिमला-धर्मशाला पर बिलासपुर के नवोदय स्कूल के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में ट्रक और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए एम्स ले जाया गया।

यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर मलबे का ढेर लग गया और हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी के बोल

एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृत ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...