टोल प्लाजा पर ट्रक चालक का कहर: टोल कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब की सीमा पर हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामौड़ा स्थित टोल बैरियर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक ट्रक चालक ने टोल कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।

यह घटना तब घटी जब एक ट्रक चालक ने बिना टोल चुकाए  बैरियर से गुजरने की कोशिश की। जब टोल कर्मचारी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ट्रक को तेजी से आगे बढ़ा दिया, जिससे एक टोल कर्मचारी घायल हो गया।

यह भी माना जा रहा है कि टोल से बचने के मकसद से ही ट्रक चालक द्वारा इस करतूत को अंजाम दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक चालक ने कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।

फुटेज में कर्मचारी को अचानक पीछे हटते हुए और फिर ट्रक के झटके से गिरते हुए देखा जा सकता है। घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और ट्रक चालक की पहचान के लिए प्रयासरत है। टोल प्लाजा के कर्मियों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त है और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।

बहरहाल,घटना क्षेत्र से सड़क सुरक्षा और टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस और टोल प्लाजा प्रशासन ने मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। यह घटना बीते 25-26 अगस्त रात की बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...