टैरस से हरिद्वार रुट पर चलने बाली सरकारी बस बापिस कलोहा, प्रागपुर, डाडासिबा स्यूल न आने पर लोग परेशान “

--Advertisement--

Image

पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के बाईस चैयरमैन सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने परिबहन मन्त्री से किया ऐतराज

डाडा सीबा – आशीष कुमार

पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा संसारपुर टेरेस से स्युल, डाडा सीबा, प्रागपुर, कलोहा होकर हिमाचल पथ परिवहन की बस हरिद्वार को जाती थी। इससे लोगों को हरिद्वार में पहुंचने में सुविधा मिल रही थी लेकिन कुछ दिनों से मालूम पड़ा है, यह बस वापसी में हरिद्वार से वापिस कलोहा, प्रागपुर, डाडासिबा स्यूल होकर नहीं गुजरती।

यह बस हरिद्वार से होकर ऊना से होते हूए दौलतपुर होते हुए टैरस पहुंच रही है। जो कि स्थानिय तमाम इलाका बासियों के साथ बस सुबिधा के नाम पर धोखा है। ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा यह बस लोगों की सुविधा के लिए लगवाई थी।

उन्होंने उद्योग एवं परिवहन मंत्री ने विक्रम सिंह ठाकुर से मांग की है कि लोगों को यह बस वापसी में ही हरिद्वार से बाया ढलियारा होते हुए डाडा सीबा से संसारपुर टेरेस तक पहुंचे, क्योंकि लोगों को रात को घर वापिसी के लिए या तो पैदल आना पड़ता है या फिर अम्ब, मुबारकपुर, दौलतपुर से टैक्सी करनी पड़ती है, जो कि गरीब, किसान, मजदूर की पहुंच से बाहर है।

बस रूट बदलने से लोगों में भारी नाराजगी‌ है। ऐसा लगता है कि वर्तमान विधायक जसवां प्रागपुर के विधायक नहीं, बल्कि ऊना के विधायक‌ हैं। चुनाव में इनको लोगों को दी गई तंगी के लिए भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...