टैक्स मामलों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए 13 दिसम्बर से चलेगा विशेष अभियान

--Advertisement--

Image

29 नवम्बर को राजकीय महाविद्यालय देहरी में आयोजित होगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

नूरपुर 26 नवम्बर- देवांश राजपूत

टैक्स मामलों पर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य कर एवम आबकारी विभाग द्वारा 13 दिसम्बर से “टैक्स हाट”कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस अभियान से पहले विभाग द्वारा कालेज विद्यार्थियों के लिए ज़िला व जोनल स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।

इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी राजस्व ज़िला नूरपुर टिक्कम राम ठाकुर ने बताया कि इसी कड़ी में 29 नवम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय देहरी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्व ज़िला नूरपुर के तहत आने वाले सभी निजी तथा सरकारी कालेजों के दो-दो विद्यार्थियों की टीम भाग ले सकती है।

सहायक आयुक्त रविंद्र सिंह ने बताया कि पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः 5 हज़ार, चार हज़ार तथा तीन हज़ार रुपए के नकद इनाम से नवाज़ा जाएगा। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 3 दिसम्बर को धर्मशाला में आयोजित होने वाली जोनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

होटल मैनेजर, शेफ समेत कई पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

होटल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती के...