टैंपो से अवैध शराब की 87 पेटियां बरामद

--Advertisement--

टैंपो से अवैध शराब की 87 पेटियां बरामद

मंडी – अजय सूर्या

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की मंडी की टीम ने टैंपो चालक को अवैध रूप से लाई जा रही शराब की 87 पेटियों के साथ दबोचा है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की यह खेप बिलासपुर से लाई जा रही थी। विभाग की टीम ने आरोपी टैंपो चालक को वाहन सहित दबोचने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है।

कर एवं आबाकरी आयुक्त मनोज डोगरा के बोल

मंडी के राज्य कर एवं आबाकरी आयुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दूसरे जिलों से मंडी जिला में अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। जिस पर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीती रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पुलघराट के पास नाका लगाया हुआ था।

नाके के दौरान विभाग की टीम ने सुंदरनगर की ओर से आ रहे टैंपो चालक को चेंकिग के लिए रोका तो उसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की भारी भरकम खेप बरामद हुई। विभागीय अधिकारियों ने चालक से शराब ले जाने से संबंधित दस्तावेज और परमिट मांगा, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

जिसके बाद इस अवैध शराब को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। पकड़ी गई शराब में 70 पेटी देशी, 17 पेटी रॉयल स्टैग और 3 पेटी बीयर की पाई गई। मंडी जिला राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें कुल 87 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

वहीं एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सदर थाना की टीम द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...