टूटी हुई इंटरलॉक टाइल को लेकर नगर परिषद नूरपुर ने दोषी को पुनः लगाने को कहा,अन्यथा होगी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

नूरपुर शहर के वार्ड नम्बर 1 में खुशीनगर गांव के पास एक गली में नगर परिषद द्वारा लगवाई गयी। इंटरलॉक टाइल कुछ ही दिनों में एक हिस्से से टूटने के मामले में नगरपरिषद द्वारा कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा के नेतृत्व में जांच की गई तथा जांच में शिकायतकर्ता डा शशिकांत ही टूटी हुई इंटरलॉक टाइल का स्वयं दोषी पाया गया।

नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि नूरपुर वार्ड एक में जांच में पाया गया कि टाइलें उखड़ी हुई थी। टाइल उखड़ने का कारण स्थानीय निवासी डा शाशीकान्त द्वारा अपने मकान का लगाने के दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग करने चलते इंटरलॉक टाइल उखड़ी है।

नगरपरिषद ने डॉ शाशीकान्त को टाइलें दोबारा ठीक से लगाने को कहा है।अगर वो इस काम को नहीं करते हैं तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संदर्भ में डा. शशिकांत ने कहा कि जांच में नगर परिषद द्वारा उनको टूटी हुई टाइलों को दोबारा बनाने के निर्देश दिए है जो उन्हें मंजूर है।

लेकिन वह नगर परिषद से यह सवाल करना चाहते है कि जेसीवी मशीन के प्रयोग से केवल उसी जगह ही टाइलें क्यों टूटी। गली का शेष भाग तो ठीक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...